This section is dedicated to bring for you, the updated news of the region. Korba, Bilaspur, Raipur Chhattisgarh daily updated news and news of the other areas of the region are brought to you at korbacity.com.
You may like to go through some of the older news in the "Archived News" section.
|
|
जीरो पॉवर कट वाले छत्तीसगढ़ राज्य ने विगत दस वर्षो में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत में 500 प्रतिशत वृध्दि दर्ज की है। वर्ष 2009-10 में राज्य में प्रति व्यक्ति विद्युत खपत 1547 यूनिट दर्ज की गयी। लोकसभा में केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री के. वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से विभिन्न राज्यों में बिजली की खपत की ताजा तस्वीर स्पष्ट हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्यारहवीं राज्य जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। मंत्रीद्वय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय सप्रे शाला परिसर के बैडमिंटन हाल में किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक श्री विजय भास्कर,राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव श्री संजय मिश्रा भी उपस्थित थे।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त की शाम से 3 अगस्त की सुबह तक 20.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इसे मिलाकर प्रदेश में चालू मानसून सत्र के दौरान 1 जून से 3 अगस्त तक 481.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में कोरिया जिले में सर्वाधिक 680.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और कोरिया जिलों में 48 नए धान खरीदी केन्द्र खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुराज अभियान 2011 में ग्रामीणों की मांग पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने इन खरीदी केन्द्रों की अनुशंसा राज्य सरकार से की थी।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
भारत में आयकर विभाग के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने इंदौर में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता की। अपने उद्बोधन में राज्यपाल श्री दत्त ने कहा कि किसी भी देश के तेज विकास के साथ-साथ उसके सशक्त और मजबूत होने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। आज हमारा देश न केवल तेजी से विकास कर रहा है बल्कि विश्व का नेतृत्व करने की दृष्टि से भी आगे बढ़ रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि भारत आर्थिक रूप से भी सक्षम, समर्थ और सबल बने तथा यहां की विषमताओं को दूर करने की दिशा में व्यापक कार्य किये जाये।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
|
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने राजभवन के दरबार हाल में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा वर्ष 2010 की हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा में प्रावीण्य सूची में आये मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सबसे पहले बच्चों, उनके अभिभावकों तथा गुरूजनों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण करते हुए बच्चों का आव्हान किया कि 'उठो, जागो और तब तक नहीं रूको, जब तक तुम्हारा लक्ष्य नहीं मिल जाता'। राज्यपाल ने बच्चों से यह भी कहा कि वे गिरने से नहीं डरें तथा जिंदगी में चुनौतियों को स्वीकार करें।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम गुमा में खारून नदी के तट पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर पीपल पौधे लगाए और वन महोत्सव का शुभारंभ किया। हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सात करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके तहत् शहरों के किनारे स्वस्थ्य वातावरण के लिए आक्सीजोन विकसित किया जाएगा और नदी किनारे भूमि के कटाव और भू क्षरण रोकने के लिए वृक्षारोपण किया जाएगा।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज, राज्य अथवा राष्ट्र के विकास की पहली और अनिवार्य शर्त है। नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य में तेजी से शिक्षा का विकास हो रहा है। राज्य बनने के बाद यहां अनेक नये विश्वविद्यालय व महाविद्यालय बने। शिक्षा के विस्तार का लाभ यहां के विद्यार्थियों के साथ पूरे प्रदेश को मिलेगा। महामहिम राज्यपाल श्री शेखर दत्त कल्याण महाविद्यालय सेक्टर- 7 भिलाई के सभाकक्ष में आयोजित छत्तीसगढ़ कल्याण समिति भिलाई के स्वर्ण जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए उक्ताशय के उद्गार व्यक्त किए। समारोह में पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस. के. पाण्डेय एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद जोशी भी मौजूद थे।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के नक्सल हिंसा पीड़ित बस्तर अंचल में आम जनता की सुख सुविधा के लिए शांतिपूर्ण विकास की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने इसके लिए एक बार फिर राज्य सरकार की ओर से अपनी वचनबध्दता प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी है कि मां दंतेश्वरी और मां बम्लेश्वरी के आशीर्वाद से बस्तर अंचल में एक बार फिर शांति कायम होगी और यहां की सुरम्य वादियों में ढोल और मृदंग की थापों के साथ लोक गीतों की स्वर लहरियां गूंजेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आम जनता से सहयोग का आव्हान किया। डॉ. रमन सिंह बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के नजदीक ग्राम घाटलोहंगा में एक विशाल आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के वनौषधि उद्यान की स्थापना की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह वनौषधि उद्यान स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के परिसर में लगभग पन्द्रह एकड़ के रकबे में विकसित किया जाएगा, जो नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के वनौषधि उद्यान की तर्ज पर होगा।
|
|
पूरी खबर पढे...
|
|
|
|
|
|