Home Latest News धान खरीदी के लिए जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और कोरिया जिले में 48 नये केन्द्र
धान खरीदी के लिए जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और कोरिया जिले में 48 नये केन्द्र

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2011-12 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए जांजगीर-चाम्पा, कोरबा और कोरिया जिलों में 48 नए धान खरीदी केन्द्र खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुराज अभियान 2011 में ग्रामीणों की मांग पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने इन खरीदी केन्द्रों की अनुशंसा राज्य सरकार से की थी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चाम्पा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम नैला, घुटिया, कर्रा, खिसोरा (मुडपार) कटौद, नेगुरडीह, विकासखण्ड अकलतरा के ग्राम पकरिया, खपरीडीह, हरदी, विकासखण्ड बलौदा के ग्राम गतवा, चारपारा, उच्चभट्ठी विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम खोरसी, खरौद,डोंगाकोहरौद, पकरिया, विकासखण्ड बम्हनीडीह के ग्राम सिलादेही, विकासखण्ड सक्ती के ग्राम बस्तीबाराद्वार, परसदाखुर्द, देवरमाल,मसनियाखुर्द, विकासखण्ड जैजेपुर के ग्राम अकलसरा, दतौद, नंदेली, चिस्दा, चिखलरौदा, विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम खैरा, बुंदेली, बड़ेरवेली, करीगांव, बड़ेपडरमुड़ा, बेलहाडीह, देवगांव, मुक्ता, विकासखण्ड डभरा के ग्राम बरतुंगा, दर्री, बारापीपर, छोटेकोनी, कंवली, रेडा, कांसा, जवाली और ग्राम भांटा में नये धान खरीदी केन्द्र खोले जाएंगे। कोरबा जिले के विकासखण्ड करतला के ग्राम कोथारी, पटियापाली, जिला कोरिया (बैकुण्ठपुर) के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम नवापारा और विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम कंजिया में नये धान खरीदी केन्द्र खोले जाएंगे।