|
छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त की शाम से 3 अगस्त की सुबह तक 20.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इसे मिलाकर प्रदेश में चालू मानसून सत्र के दौरान 1 जून से 3 अगस्त तक 481.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है। इस अवधि में कोरिया जिले में सर्वाधिक 680.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
राजस्व विभाग के मंत्रालय स्थित नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सरगुजा जिले में 525.3, जशपुर जिले में 527.2, रायगढ़ जिले में 450, महासमुंद जिले में 383.6, रायपुर जिले में 499.4, जांजगीर-चांपा जिले में 396.3, कोरबा जिले में 570.2, बिलासपुर जिले में 482.9, कबीरधाम जिले में 319, राजनांदगांव जिले में 558.4, दुर्ग जिले में 538.3, धमतरी जिले में 502.3, उत्तर बस्तर कांकेर जिले में 446, बस्तर जिले में 431.1 नारायणपुर जिले में 422.6, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में 473.8 और बीजापुर जिले में 454.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। |